पंजाब

नहर में गिरी एसयुवी गाड़ी, 5 लोग थे सवार!

पठानकोट(कंवल रंधावा): हल्का सुजानपुर में पड़ते माधोपुर के पास उस समय हफड़ा तफडी मच गई जब यूबीडीसी नहर में अचानक एक कार गिर गई जिस में पंजाब नैशनल बैंक शाखा पठानकोट के पांच कर्मचारी मौजूद थे जो आज छुट्टी के चलते इस ओर आए हुए थे ओर उनके साथ यह हादसा हो गया।

पांच कर्मचारियों में से दो लोग किसी तरह नहर से बाहर आ गए व बाकी तीन नहर में पानी अधिक होने के कारण कार समेत बह गए जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका जैसे ही पुलिस को इस घटना सबंधी पता चला तो वह भी मौके पर पहुंच गई और नहरी विभाग को पानी रोकने हेतु कहा गया उधर पुलिस की ओर से एनडीआरएफ की टीम को भी सूचित किया गया तांकि उनकी मदद से इन तीन लापता हुए लोगों का पता लगाया जा सके। फ़िलहाल पुलिस की ओर से इस हादसे की जांच की जा रही है व लापता हुए तीनो लोगो की तलाश पुलिस की ओर से शुरू कर दी गई है।

Related posts

प्लास्टिक के दानों की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे नशे की खेप, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

नशे में धुत ड्राइवर ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवती ने पीछा कर पकड़ा; जड़े थप्पड

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा