बिहार

गंगा दिवस पर यमुना-दरधा संगम घाट पर गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत यमुना-दरधा संगम घाट पर गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ: एन.बी. किड्स, शाहिदा फातिमा एवं अर्पिता परमार द्वारा गंगा से संबंधित मनमोहक प्रस्तुतियाँ तथा मंथन कला परिषद, खगौल, पटना द्वारा गंगा अवतरण पर नृत्य-नाटिका एवं स्वच्छता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

जिला पदाधिकारी का संदेश: गंगा उत्सव की सराहना करते हुए आमजनों से नदियों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त रखने में सक्रिय जनभागीदारी की अपील की।

छठ महापर्व की तैयारियाँ: नगर परिषद को संगम घाट पर साफ-सफाई, आकर्षक सजावट, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश। जिला पदाधिकारी ने घाट पर छठ व्रतियों से संबंधित आकर्षक पेंटिंग की भी सराहना की।

भास्कर महोत्सव की सौगात: आगामी भास्कर महोत्सव के अवसर पर जहानाबाद के संगम घाट, काको एवं मखदुमपुर में पुनः भव्य गंगा आरती के आयोजन की जानकारी दी गई।

Related posts

विकास योजनाओं की समीक्षा, जनकल्याणकारी कार्यों में तेजी लाने पर जोर

IGIC में करीब 40 वर्षों की सेवा के बाद ड्रेसर सुनील कुमार सेवानिवृत्त, भावुक समारोह में दी गई विदाई

नदी थाना पुलिस ने 1.426 किलो गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार!