बिहार

संघ का राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन

पटना(न्यूज क्राइम 24): बिहार कृषि अधीनस्थ सेवा पदाधिकारी संघ का राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन प्रखण्ड कार्यालय , पटना सदर सभावया मे सम्पन्न हुआ, जिसका विधिवत उद्घाटन प्रेमचन्द्र सिन्हा, महासचिव बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट द्वारा दीप प्रज्जवलित कर विक्रमा माँझी, जानकी रमण प्रसाद,अरुण कुमार चौधरी, अमरनाथ ठाकुर एवं नन्दजी राम आदि की उपस्थिति में 38 जिलों से आये प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष के मौजूदगी में किया गया।

सम्मेलन में नई समिति का गणन हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से श्री विक्रमा माँझी अध्यक्ष ! श्री सूरज प्रसाद महामंत्री श्री प्रेम- नाथ सिंह कार्यकारी महामंत्री एवं श्री जानकी रमण प्रसाद को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुने गये। उसके अलावा 5 संयुकमंत्री, 8 प्रमंडलीय मंत्री और 11 विशेष आमंत्रित सदस्यों का भी सर्वसम्मति से चुनाव हुआ ।

Related posts

बराबर महोत्सव–2026 एवं पर्यटन विकास को लेकर जिला पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक

विकास योजनाओं की समीक्षा, जनकल्याणकारी कार्यों में तेजी लाने पर जोर

गंगा दिवस पर यमुना-दरधा संगम घाट पर गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन