बिहार

नन्हे हाथों ने  बापू के विचारों को कैनवास पर उकेरा

फुलवारीशरीफ़(अजित यादव): गांधी जयंती के मौके पर अनीसाबाद के कुमुदनी एजुकेशनल ट्रस्ट कम चैरिटेबल ट्रस्ट तथा कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में ने नन्हे हाथो ने कैनवास पर बापू के विचारों को उकेरा तो देखने वाले दंग रह गए । किसी ने स्वच्छ भारत का दर्शन करवाया , तो किसी ने स्वच्छ हरित और समृद्ध भारत की कल्पना को दर्शाया , तो किसी ने बापू के सुखी समृद्ध और संपन्न भारत के दर्शन कागज पर उकेरा ।  जितनी कम उम्र उतनी बड़ी सोच , जिनके भी हाँथ कैनवास पर चला , उन्होंने  बापू के सच्चे भारत के सपनो को अपनी सोच में सम्मलित कर रंगो और पेंटिंग ब्रश के माध्यम से दर्शाया. इस प्रतियोगिता मे ट्रस्ट द्वारा संचालित  विद्यालय में अध्ययन कर रहे आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के बच्चों ने भी बाद चढ़ कर भाग लिया।  इसके अलावा राजधानी के विभिन्न स्कूलों के अलावा देश के अन्य शहरो के विद्यालयों  से लगभग २५० बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।  प्रारंभिक स्क्रीनिंग के पश्चात कुल 18 बच्चों का चयन अंतिम राऊण्ड के लिए किया गया। जिन्हे देश के विभिन्न शहरों से प्रतिष्ठित गणमान्यों की निर्णायक मंडली ने जज किया.

निर्णायक मंडली में कारपोरेट हस्तियों से लेकर शिक्षाविद , पत्रकार  समाजसेवियों का समन्वयन रखा गया।  जिनमे बिसौली , उत्तर प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय के अवकाशप्राप्त प्राचर्य डॉ अखिलेश्वर सिंह , रामनगर , उत्तराखण्ड से डॉ संगीता सिंह , मधुबनी , बिहार से प्रोफेससर विभा कुमारी , ब्यूरो वेरिटास , मुंबई से कंचन सकपाल , वरिष्ठ पत्रकार  संजीत नारायण मिश्रा तथा बैंगलोर से अरुण कुमार देवन प्रमुख रहे. मौके पर ट्रस्ट की अध्यक्षा उषा ने कहा की उचित मार्गदर्शन और समय समय पर बच्चो को अपने इतिहास के बारे में बतलाते रहने से न केवल हमारा भविष्य सांस्कृतिक और संस्कृतिक रूप से सुदृढ़ होगा , बल्कि हमारे महापुरुषो के सपनो का भारत बनने के दिशा में तेज़ी से अग्रसर होगा।  इसके लिए बच्चो को जिसमे रुचि को उसी के माध्यम से यह सोच विकसित करनी होगी.

Advertisements
Ad 1

ग्रुप A  में नर्सरी और चार वर्षीय म्यरा जोसफ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया , ग्रुप B में  चिन्मय  विद्यालय चेन्नई की छात्रा  बी .दिव्यदर्शिनी  ने प्रथम स्थान  , लोयला हाई स्कूल पटना के शम्स  अली ने दूसरा स्थान तथा L M दद्दा  स्कूल , चेन्नई के एस  अभिनव और सत जोसफ पटना की श्रेया बसक ने संयुक्त तीसरा स्थान  प्राप्त किया।  ग्रुप C में सत पॉल्स हाजीपुर से सुरभि  श्रेया ने प्रथम , DAV पब्लिक स्कूल , भुवनेश्वर से अध्याशा मिश्रा ने दूसरा तथा बक्सी जगबंधु  इंग्लिश   मध्यम  स्कूल  , खोर्धा ,ओडिशा से आयशा पांडा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. सभी विजेताओं को इ सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापन कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर की प्राचार्या अंकिता ने दिया।

Related posts

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील

error: