बिहार

दीदीजी संस्कारशाला में मनायी गयी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): दीदीजी फाउंडेशन के कुरथौल फुलझड़ी गार्डेन स्थित संस्कारशाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया, एवं उनकी सादगी एवं विचारधारा को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर संस्कारशाला के बच्चों के बीच कॉपी, कलम ,मिठाई, सेनेटाइजर और मास्क का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्कारशाला के बच्चों ने गांधी जी के प्रिय भजनों, जैसे वैष्णव जन तो तेने कहिए एवं रघुपति राघव राजा राम सहित अनेक भजनों का गायन कर उपस्थित मान्यगणों को मन्त्रमुग्ध कर दिया।   मौके पर समाजसेवी मिथिलेश सिंह, चुन्नू सिंह, दीदी जी फाउंडेशन के संरक्षक दिवाकर कुमार वर्मा, प्रेम कुमार, निरंतरा हर्षा, नियति सौम्या समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Related posts

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने सिंघानिया परिवार से की मुलाकात, दी सांत्वना

360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां को लेकर प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने विधायक रत्नेश कुशवाहा के साथ की अहम बैठक

झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर, 90 लाख की वसूली, महिला हुए गिरफ्तार!

error: