बिहार

गाँधी जयंती पर बच्चों ने सीखी बापू की शिक्षा

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जयन्ती के शुभ अवसर पर स्वयंसेवी संस्था “प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन “, पटना के सदस्यों ने विद्यालयों में गांधी जयन्ती मनाते हुए बच्चों ने बापू की पाती पढ़ी। प्रथम सदस्यों ने बच्चों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आधारित “जुबान” और “आजादी एक नमकीन स्वाद है” इन दोनों कहानियों पर कक्षा 6 से 8 के बच्चों के साथ रोचक गतिविधियां करायी. विद्यालयों में पाँच – पाँच बच्चों का समूह बनाकर उसमें सभी बच्चे ने एक-एक कर ध्यान से कहानी को पढ़ें एवं अपने समूह में चर्चा किए. उससें आधारित सवालों को अलग-अलग सभी बच्चों के द्वारा जवाब लिखें गये। साथ ही बच्चों ने कहानी पढ़ते हुए ऑडियो रिकॉर्डिंग बनाएं. कहानी जुबान में बापू ने यह बताया की बच्चे जो भाषा घर में बोलते हुए बड़े होते हैं, वही उनकी सहज जबान होती है इससे उनमें अपनी भाषा के लिए प्यार पनपता और दूसरी भाषाओं के लिए सम्मान भी. आजादी एक नमकीन स्वाद कहानी में बापू के दांडी यात्रा के तहत नमक आंदोलन में बताया की हवा और पानी के बाद नमक ही जीवन की सबसे अहम जरूरत है। इन गतिविधियों में विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों एवं प्रथम के सदस्यों की अहम भूमिका रहीं।

Related posts

नदी थाना पुलिस ने 1.426 किलो गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार!

सहकारिता के माध्यम से विधान मंडल के सदस्यों एवं कर्मचारियों को सस्ती दर पर घरेलू उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध कराने की पहल

जीसस एंड मेरी एकेडमी में कंदील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा