बिहार

नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 71 दीपों से श्री काले हनुमान की भव्य आरती

पटनासिटी(संवाददाता, न्यूज़ क्राइम 24): नए भारत के विश्वकर्मा वैश्य समाज के गौरव देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 71वें जन्मदिन पर मच्छरहट्टा गली पटना सिटी स्थित श्री काले हनुमान मंदिर में मुख्य पुजारी राजेश मिश्र के देख रेख में अखिल भारतीय वैश्य समाज के द्वारा 71 दीपों से श्री काले हनुमान जी महाराज की आरती की गई. इस अवसर पर वैश्य समाज के संस्थापक महासचिव विकास कुमार मौड़ीवाल ने कहा की हिन्दूस्तान के दूसरे ऐसे वैश्य समाज से नेता हैं जिन्होंने पूरे विश्व को अपना लोहा मनवाया है.
पहला हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और दुसरे हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी विश्वकर्मा पूजा के दिन उनका जन्म होना यह कोई संजोग नहीं हैं। जिस तरह पृथ्वी के सृजनकर्ता भगवान ब्रह्मा जी के साथ मिलकर भगवान विश्वकर्मा ने शिल्पकला से मानवों को जीने लायक सारी मूलभूत सुविधाएं दी उसी प्रकार हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भी नए भारत को अपने कौशल दूरगामी सोच और अपने शिल्पकला से भारत को वह जल्द ही विश्व गुरु बना देंगे.

Advertisements
Ad 1

साथ ही समाज के अध्यक्ष डॉ० त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा ने प्रधानमंत्री के पद प्रतिष्ठा को पूरे विश्व में बनाए रखने एवं उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है. इस अवसर पर समाज के उपाध्यक्ष शिव प्रसाद मोदी, सहसचिव भगवती प्रसाद मोदी, सह कोषाध्यक्ष लव कुमार गुप्ता, आकाश कुमार, श्याम मालाकार, राम मालाकार, मुकुल कुमार, संजय कुमार, मोहित मौड़ीवाल, रितिक, सन्नी सहित दर्जनों समाज के लोग उपस्थित हुए।

Related posts

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

जयपुर की तर्ज पर गणगौर महोत्सव 2026 का आयोजन 21 मार्च को

एमडीएम में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने आए बीआरपी

error: