झारखण्ड

माँ अपने दो छोटे छोटे बच्चों संग खरकाई नदी में कूद दे दी जान

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्म नगर की 25 वर्षीय महिला संतोषी सरदार अपने दो बच्चे मनीषा सरदार चार वर्ष और मनीष सरदार एक वर्ष के साथ शुक्रवार सुबह जान दे दी। दोनों बच्चों के साथ वह खरकाई नदी में कूद गई। उसे बच्चों को लेकर जाते उसकी बुजुर्ग बुआ सास ने देखा। बुजुर्ग महिला ने उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं रुकी।तड़के सुबह करीब 4.30 बजे महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से निकली और नदी में छलांग लगा दी। परिजन और अन्य गोताखोरों ने तीनों को खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह लोग नहीं मिले। आशंका है कि नदी के तेज बजाव में तीनों कहीं बह गए होंगे। आसपास के थाना को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।
मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर काफी बढ़ा है। महिला और उसके दोनों बच्चे नदी के तेज बहाव में बह गई। पति गोवर्धन सरदार राज मिस्त्री है। तीनों के एक साथ डूब जाने से परिजनों में शोक की लहर है।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि पिछले कुछ दिनों से महिला की मानसिक हालत खराब थी। वह अजीबो-गरीब हरकत करती थी। रात को भी किसी के भी घर में घुस जाती थी। शुक्रवार तड़के भी महिला अपने दोनों बच्चों के साथ घर से निकली और मरीन ड्राइव से खरकई नदी में छलांग लगा दी।

Advertisements
Ad 1

Related posts

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

error: