क्राइमझारखण्ड

जेपीसी के नक्सली राजेश को हथियार संग दबोचा

हजारीबाग: झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हजारीबाग पुलिस ने एक और उग्रवादी को धर दबोचा है। गुप्त सूचना पर झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की 22/बीएन बटालियन चरही थाना क्षेत्र के बहेरा तालाब के पास के छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान में जेपीसी के एक सदस्य राजेश गंझु उर्फ बिपुल गंझु को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से प्वाइंट 315 बोर का एक राइफल व प्वाइंट 315 बोर का 9 पीस जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार उग्रवादी और बरामद हथियार को चरही थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।
सीआरपीएफ की टीम तीन दिनों से इस छापेमारी अभियान में लगी हुई थी। खोजी कुत्ते की मदद से हथियार को बरामद किया गया है। एनएफ.ज्ञात हो पिछले महीने ही हजारीबाग पुलिस ने भाकपा माओवादी कमांडर प्रदुमन शर्मा को गिरफ्तार की थी। इसकी गिरफ्तारी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र से की गई थी। नक्‍सली प्रदुमन 25 लाख का इनामी था।

Advertisements
Ad 1

Related posts

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

फुलवारी ब्लॉक के पास बैंक के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी और टॉप-10 अपराधी शंभू यादव गिरफ्तार!

error: