बलिया(संजय कुमार तिवारी): आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार के अनुसार हनुमानगंज विकासखंड के पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सतीश चौधरी उर्फ नागा चौधरीने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिया है। श्री नागा चौधरी ने अपने फेंकना स्थित होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि वह आम आदमी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि मेरा पूरा परिवार राजनीति के क्षेत्र में जनपद में अग्रणी है और हर सदस्य को राजनीति करने का अवसर मिलना चाहिए ।उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को निशुल्क उपलब्ध कराने में केजरीवाल सरकार का फिलहाल कोई जवाब ही नहीं है। आम आदमी पार्टी की नीतियां भी बहुत सराहनीय और जनहीतकारी हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का यदि निर्देश मिला था विधानसभा चुनाव में भी सहभाग करने से पीछे नहीं हटेंगे। अब तक की अपनी राजनीतिक उपलब्धियों के बारे में उन्होंने बताया कि विगत 25 वर्षों में समाजवादी पार्टी में सक्रिय रूप से भाग लिया इस बीच 2010 से 15 तक हनुमानगंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा में लगे रहे। कहा कि अगर हमें अवसर मिले गा तो आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ सकता हूं।इस अवसर पर अजय कुमार राय उर्फ मुन्ना राय, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार,अशोक गुप्ता एवं निभा पाण्डेय,शोभा नाथ कौशिक,विक्रमा अम्बेडकर, ओम प्रकाश यादव ने भी सदस्यता ग्रहण किया व आदि उपस्थित रहे।
previous post
