बिहार

सब्ज़ी लदी पिकअप वाहन पेड़ से टकराई, उपचालक पटना रेफर

जमुई(मो० अंजुम आलम): जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग पर ढंढ गांव के समीप शनिवार की अहले सुबह एक ट्रैक्टर द्वारा चकमा देने के बाद तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में वाहन चालक बाल-बाल बच गए, जबकि उपचालक बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में फंसे उप चालक को वाहन से निकालकर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उपचालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घायल उपचार की पहचान बंगाल के वर्द्धमान अंतर्गत जमरडिया गांव निवासी सतेंद्र धीवर के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बंगाल से सब्जी लोड कर पिकअप वाहन से समस्तीपुर जिले के ताजपुर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान ढंढ गांव के समीप अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर द्वारा चकमा देने पर पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिलहाल उपचालक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Related posts

आवारा पशुओं के इलाज में शुल्क रियायत और एम्बुलेंस सेवा की मांग, बिहार लोक भवन पहुंचा ह्यूमैनारो फाउंडेशन

बारिश ने खोली नगर परिषद की तैयारियों की पोल, चुनौती कुआं इलाका बना झील

आपदा से निपटने की तैयारी तेज, एम्स पटना में ‘भिष्म क्यूब’ पर टेबलटॉप अभ्यास

error: