बिहार

फुलकाहा थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर लगा जनता दरबार

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले में प्रत्येक शनिवार को सभी पुलिस थानों में जनता दरबार का आयोजन कर भू विवाद संबंधी मामलों को निपटाने की कोशिश की जाती है. इसी कड़ीं में आज शनिवार को फुलकाहा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया।नरपतगंज के अंचल निरीक्षक दिलीप कर्ण ने पूर्व के कुल 19 मामलों में से 4 मामलों को निष्पादित किया. वहीं एक नया मामला भी आज जनता दरबार में आया, जिसपर सुनवाई अगले जनता दरबार में होगी. वहीं इस मौके पर फुलकाहा थानाध्यक्ष नगीना कुमार एवं अन्य पुलिस कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे।

Related posts

एम्स पटना में पहली बार बोन कंडक्शन इम्प्लांट सर्जरी सफल, एक दिन में तीन जटिल ऑपरेशन

झारखंड पेपर लीक मामले में भूपतिपुर से युवक हिरासत में

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन