बिहार

सीमावर्ती बेरोजगार ग्रामीणों के लिए 56वीं वाहिनी एस.एस.बी. बथनाहा ने प्रारम्भ करवाया इलेक्ट्रिशियन का कोर्स

अररिया(रंजीत ठाकुर): 56वीं वाहिनी एस.एस.बी. बथनाहा द्वारा मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत पहले भी कई बार सीमावर्ती बेरोजगार इच्छुक ग्रामीण युवाओं को निःशुल्क व्यवसायिक प्रशिक्षण दिलाया जाता रहा है। इसी क्रम में दिनांक 10.09.2021 को भिन्न- भिन्न गांवों के 11 युवाओं को ITI College Birpur, Supaul में 60 दिनों की अवधि के लिए “इलेक्ट्रिक वायरिंग एंड रिपेयरिंग ऑफ होम एप्लायंस” का कोर्स, 56वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट श्री मुकेश कुमार सिंह मुंडा के निर्देशन में प्रारम्भ करवाया गया। मौके पर श्री मुंडा ने इच्छुक ग्रामीण बेरोजगार युवकों को संबोधन के दौरान अवगत कराया कि प्रशिक्षुओं के कोर्स की फीस का भुगतान सशस्त्र सीमा बल द्वारा किया जाएगाI साथ ही सभी से अनुरोध किया कि इस स्वरोजगारोन्मुख कोर्स को सभी प्रशिक्षु नियमित रूप से और लगन के साथ पूरा करें और आत्मनिर्भर बनने हेतु एस. एस.बी. द्वारा करवाए जा रहे इस कोर्स का भरपूर लाभ उठाएं और कार्यकुशल युवा बने। मौके पर ITI College वीरपुर, के प्राचार्य श्री प्रभाकर कुमार प्रभात ने कोर्स के सिलेबस एवं संस्थान के नियम एवं रूटीन के बारे में सभी युवाओं को अवगत कराया और बताया कि कोर्स से संबंधी किसी भी प्रकार की परेशानी के समाधान हेतु 24×7 वे उपलब्ध रहेंगे। मौके पर उपस्थित वाहिनी के उप-कमांडेंट सौरभ ने उपस्थित सभी युवाओं को कोर्स के महत्व को समझाते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए महत्वपूर्ण व्याख्यान दिए। इस अवसर पर ITI College वीरपुर के समस्त छात्र, छात्राएं एवं प्रशिक्षक गण उपस्थित हुए। 56वीं वाहिनी एस.एस.बी. बथनाहा द्वारा कराए गए इस नागरिक कल्याण कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों और कॉलेज प्रशिक्षकगण सहित समस्त स्टाफ द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

Related posts

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने जमालपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया

पटना वीमेंस कॉलेज में कैंसर जागरूकता पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

error: