उत्तरप्रदेश

जिला चिकित्सालय के वार्ड बॉय राकेश कुमार सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों भावभीनी विदाई

रामपुर, (अवनीत कुमार शर्मा)  जिला चिकित्सालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (वार्ड बॉय) राकेश कुमार ने अपनी शासकीय सेवा सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर जिला चिकित्सालय में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ब्रजेश सक्सेना, हड्डी विशेषज्ञ डॉ. लखवीर सिंह, फार्मासिस्ट संघ के हरिश धोनी, चतुर्थ श्रेणी संघ के प्रेम प्रकाश, शाकिर अली सहित मेडिकल नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।

सीनियर नर्स सुधा सिंह, कविता, सोनम, सत्यम भाटिया, मुजीब उर रहमान सहित अन्य स्टाफ कर्मचारियों ने राकेश कुमार को माला पहनाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। सहकर्मियों ने कहा कि राकेश कुमार ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया और सभी ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

Related posts

अरनब तूफान से किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल हुई बर्बाद

गांव में घाघरा नदी के कटान से इलाकाई लोगों में दहशत

यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की देश वासियो से बहुत बड़ी अपील “देश का हर नागरिक पाकिस्तान को दुश्मन माने पाकिस्तान हमारा दुश्मन है उससे कोई सहानुभूति नही होनी चाहिए