ताजा खबरेंबिहार

पटना का सबसे बड़ा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ‘मौर्यालोक’ में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख!

पटना: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आरही है, जहां पटना के सबसे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ‘मौर्यालोक’ में बुधवार की सुबह अचानक आग लग जाने से अफरातफरी का महौल बन गया है. वहीं फायर ब्रिगेड की टीम 5 गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची. इसके बाद स्थानीय दुकानदारों की मदद से फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. जिससे बड़ा हादसा टल गया. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.बड़ा हादसा होते-होते टल गया-बताया जा रहा है कि आग कॉम्प्लेक्स के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित सिद्धार्थ ट्रैवल एजेंसी में लगी. अचानक आग लगने से कॉम्प्लेक्स समेत आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई. ट्रैवल एजेंसी में रखे सभी सामान जलकर खाक हो गए. इधर, सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम 5 गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची इसके बाद स्थानीय दुकानदारों की मदद से फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया है।

Related posts

फाइलेरिया से लड़ते-लड़ते जागा गांव, अब दूसरी बीमारियों को मिटाने में भी समुदाय बनेगा साथी

शिक्षक संवाद में “शिक्षक सेना” के गठन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

सन 1818 से निकल रही माता की डाली खप्पड़ पूजा में उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का आस्था का जनसमुद्र

error: