बिहार

दो बाइक पर लदी 42 लीटर नेपाली शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार!

20261107 124115

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को फुलकाहा थाना पुलिस ने मोतीटप्पू गांव के पास कार्रवाई करते हुए दो बाइक पर लदी करीब 42 लीटर नेपाली शराब बरामद की। मौके से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही दोनों बाइक को भी जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जोगबनी थाना क्षेत्र के अमोना वार्ड संख्या 22 निवासी अक्षय कुमार मेहता (पिता घनश्याम मेहता), नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज वार्ड संख्या 03 निवासी सरोज कुमार मेहता (पिता चनरदेव मेहता) तथा फुलकाहा थाना क्षेत्र के मोतीटप्पू निवासी चंदन कुमार मेहता (पिता उपेंद्र मेहता) के रूप में हुई है।

इस संबंध में फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग नेपाल से शराब की बड़ी खेप लेकर मोतीटप्पू गांव के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर जांच अभियान चलाया। इसी दौरान दो बाइक पर सवार तीन लोगों को शराब के साथ पकड़ लिया गया। सभी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा जाएगा। सीमा क्षेत्र में शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

आरजेएस का नेशनल वेज प्लेज मिशन ने न्यू डाइट सिस्टम का किया समर्थन, प्राकृतिक अहिंसा प्लेट का करेगा प्रोमोशन

एम्स पटना ने आंख से निकाला 180 ग्राम का विशाल ट्यूमर, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई उपलब्धि

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद