बिहार

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत स्कूली बच्चों को किया जागरूक

20261107 123945

अररिया, रंजीत ठाकुर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और बच्चों को सुरक्षित बचपन प्रदान करने के उद्देश्य से नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में 100 दिवसीय विशेष बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एवं जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त तत्वावधान में मध्य विद्यालय दरगाहिगंज तथा नोनिया टोला मध्य विद्यालय चकला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act), 2012, ऑनलाइन सुरक्षा तथा बच्चों के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है।

इस दौरान विद्यालयों में गठित POSH एवं AHT सहित बाल सुरक्षा से जुड़ी समितियों की भूमिका पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने बाल विवाह, बाल नशा, बाल श्रम, बाल यौन शोषण एवं बाल तस्करी जैसी गंभीर समस्याओं की रोकथाम में सामुदायिक जागरूकता और सामूहिक प्रयासों को अहम बताया।

कार्यक्रम के अंत में जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज की टीम ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बाल विवाह मुक्त अररिया जिला बनाने की शपथ दिलाई। बताया गया कि यह अभियान जिला पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को जागरूक कर उनके सुरक्षित भविष्य के निर्माण में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

Related posts

आरजेएस का नेशनल वेज प्लेज मिशन ने न्यू डाइट सिस्टम का किया समर्थन, प्राकृतिक अहिंसा प्लेट का करेगा प्रोमोशन

एम्स पटना ने आंख से निकाला 180 ग्राम का विशाल ट्यूमर, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई उपलब्धि

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद