बिहार

धनतेरस और दीपावली को लेकर पटना के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था का जायजा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने प्रमुख बाजार क्षेत्रों और व्यस्त मार्गों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान आम लोगों और खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने वाले नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में बाकरगंज, चांदनी मार्केट, दरियागंज मोड़, नाला रोड, खेतान मार्केट मोड़ और गांधी मैदान सहित त्योहारों के दौरान अधिक भीड़-भाड़ वाले प्रमुख मार्गों की यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और यातायात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि त्योहार के दौरान यातायात का संचालन सुचारु बना रहे और लोगों को बाजार आने-जाने में असुविधा न हो।

Related posts

विधायक पूर्णिमा साहू ने की मिट्टी के दीयों और सजावटी सामानों की खरीदारी

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया घाटों का निरीक्षण

गन्ना यंत्रीकरण योजना : किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान