बिहार

एम्स में कोरोना से 2 की मौत, 11 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये..!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में सोमवार को 2 लोगों कि मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजो में 11 मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है । एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में सारण के 65 वर्षीय ए के मिश्रा जबकि पटना कि 38 वर्षीय बबिता रजौदाई कि मौत हो गयी है । वहीं सोमवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 11 नये मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिसमे मधुबनी, पुर्वी चंपारण, पटना, सिवान, देवघर, मुंगेर के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा एम्स में 5 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

Related posts

एम्स पटना में स्ट्रोक के त्वरित उपचार के लिए विकसित होंगे 10 बेड, समर्पित स्ट्रोक सेंटर बनाने पर जोर

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संदेश लेकर छात्राओं के बीच पहुंचा पावरग्रिड

हनुमान जयंती : महावीर मंदिर में कलश स्थापना के साथ श्रीराम चरित मानस नवाह पाठ की हुई शुरूआत