उत्तरप्रदेश

प्रतिबंधित इंजेक्शन को लेकर दवा दुकानों पर छापेमारी, मचा हड़कम्प!

बलिया(संजय कुमार तिवारी): प्रतिबंधित इंजेक्शन ऑक्सीटोसिन की बाजार में बिक्री किसी भी कीमत पर न हो इसके लिये औषधि निरीक्षक मोहित कुमार दीप नेगुरुवार को रसड़ा अस्पताल के आस-पास व बाजार में दवा की दुकानों पर छापेमारी की। विभाग की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और धड़ाधड़ कई दुकाने बंद हो गई। औषधि निरीक्षक श्री दीप ने अस्पताल कें पास स्थित पवन मेडिकल स्टोर, बर्नवाल मेडिकल स्टोर, यूपी मेडिकल स्टोर, राजू मेडिकल स्टोर पर जांच की गयी ।श्री दीप ने बताया कि दो दुकानों से पशुओं के दवाओं के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही दवाओं की खरीद व बिक्री का विवरण चेक किया गया। किसी भी दुकान से ऑक्सीटोसिन प्रतिबन्धित इंजेक्शन नही मिला है। सभी दवा दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया गया कोई भी बिना मास्क पहने दवा की बिक्री न करें।

Advertisements
Ad 1

Related posts

मुंडन संस्कार के दौरान दो युवक और दो युवतियों की डूबने से चार की हुई मौत!

आदि शंकराचार्य जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आत्मज्ञान और युवा जागरण पर जोर:रीना त्रिपाठी

क्रय केंद्रों पर कोटेदारों के ऊपर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा की गोदाम पर बोरा नही दिए तो होगी कार्यवाही

error: