बिहार

नयाचक प्राथमिक विद्यालय में खुली लापरवाही की पोल, औचक निरीक्षण में प्रधान शिक्षक मिले गायब

फुलवारीशरीफ, अजीत। नगर परिषद संपतचक क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था की पोल उस समय खुल गई, जब नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार ने वार्ड संख्या-04 स्थित नयाचक प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधान शिक्षक अनुपस्थित मिले, जबकि बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की व्यवस्था में भी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष अमित कुमार ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल इसकी जानकारी दी और जिम्मेदार प्रधान शिक्षक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा और उन्हें मिलने वाली सरकारी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisements
Ad 1

अमित कुमार ने कहा कि सभी शिक्षक एवं संबंधित कर्मी अपने कार्य के प्रति जिम्मेदार बनें. यदि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा सामने आई तो संबंधित लोगों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि औचक निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों की उपस्थिति तथा बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना है. अब इस मामले में प्रशासन की कार्रवाई और विद्यालय की व्यवस्थाओं में होने वाले सुधार पर सभी की नजर रहेगी।

Related posts

शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के पहुँच पथ का शिलान्यास

बांकीपुर विधानसभा चुनाव में पटना साहिब विधानसभा के कार्यकर्ता चुनाव संचालन का कार्य करेंगे

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी में बड़ा फैसला, राजेश चौधरी बने वाइस-चेयरमैन

error: