बिहार

पूर्व के विवाद में युवक कुंदन यादव की अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया

नालंदा(राकेश): बिहार थाना क्षेत्र के टुकलीपर इलाके से आ रही है जहां पूर्व के विवाद में युवक कुंदन यादव की अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का आरोप है कि कुंदन यादव की हत्या उसके के ही किसी पहचान वाले ने किया है क्योंकि कुंदन यादव का अपने मोहल्ले के किसी से भी लेकर कोई दुश्मनी भी नहीं थी। वही मृतक की पत्नी का कहना है कि कुंदन यादव के ऊपर किसी मामले में केस चल रहा था और वह केस भी ओपन हो गया था की खुलने के बाद कुंदन यादव तनाव में भी चल रहा था।

Advertisements
Ad 1

पत्नी ने बताया कि पिछले सोमवार को ही बिहार थाना पुलिस की टीम घर पर छापेमारी को लेकर आई थी। मृतक की पत्नी ने बताया कि कुंदन कुमार अक्सर अपनी पत्नी से केस को लेकर चर्चा किया करता था और घर में सोने पर दुश्मनों से पकड़वाने की भी बात करता था। वही मौके पर मौजूद चस्मदीद के अनुसार कुंदन यादव ने खुद की गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने कहा कि प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: