बिहार

धान बंटवारा को लेकर पिता और भाई को पिटकर किया जख्मी!

जमुई(मो० अंजुम आलम): सदर थाना क्षेत्र के कुंदरी-संकुरहा गांव के सीतारामपुर टोला में सोमवार की सुबह धान के बंटवारा को लेकर युवक ने अपने ही पिता और भाई को पिटाकर घायल कर दिया। दोनों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक द्वारा दोनों का इलाज किया जा रहा है। घायलों में डोमन शर्मा और भाई गोपाल शर्मा शामिल हैं। घायल ने बताया कि उनका पुत्र अरूण मिस्त्री अपने भाई गोपाल शर्मा को खेत में ऊपजे धान नहीं दे रहा था। जिस कारण सोमवार की सुबह इस बात को लेकर दोनों भाई में विवाद हो गया। तब अरूण मिस्त्री, उसकी पत्नी संतोषी देवी और बेटी गोपाल के साथ मारपीट करने लगे। हो-हल्ला का आवाज सुनकर जब वे वहां गए तो उनका पुत्र अरूण ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दिया। इस मारपीट में वह और उनका पुत्र घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उनका बड़ा पुत्र अरूण पूरे खेत पर अपना कब्जा जमा रखा है। साथ ही माता और पिता को एक भी अनाज खाने-पीने के लिए नहीं देता है। उनका छोटा पुत्र कुछ बोलता है तो उसके साथ मारपीट किया करता है। बहरहाल दोनों पिता और पुत्र का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Related posts

एम्स पटना में स्ट्रोक के त्वरित उपचार के लिए विकसित होंगे 10 बेड, समर्पित स्ट्रोक सेंटर बनाने पर जोर

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संदेश लेकर छात्राओं के बीच पहुंचा पावरग्रिड

हनुमान जयंती : महावीर मंदिर में कलश स्थापना के साथ श्रीराम चरित मानस नवाह पाठ की हुई शुरूआत