बिहार

60 साल के बुजुर्ग ने 22 वर्षीय युवती संग रचाई शादी, गांव में चर्चा का विषय बनी अनोखी प्रेम कहानी

कटिहार/मनिहारी, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत बाघमारा पंचायत में 60 वर्षीय बुजुर्ग और 22 वर्षीय युवती की शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों ने गांव के मंदिर में एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह रचाया। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय सुग्रीव पासवान और 22 वर्षीय फुलकी देवी पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध में थे। धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते की जानकारी गांववालों और पंचायत तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों अपने फैसले पर अडिग रहे।

युवती फुलकी देवी ने स्पष्ट कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है। वहीं सुग्रीव पासवान ने भी बताया कि दोनों लंबे समय से साथ रहना चाहते थे, इसलिए विवाह करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों के अनुसार, सामाजिक सहमति बनने के बाद पंचायत की मौजूदगी में गांव के मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। विवाह के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सुग्रीव पासवान ने फुलकी देवी की मांग में सिंदूर भरकर विवाह की रस्म पूरी की। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और लोगों ने तालियां बजाकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

Related posts

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश, सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 20 फरियादें, समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश

error: