क्राइमपंजाब

महिला का शव बरामद, लोगों में फैली सनसनी

हाजीपुर(प्रवीण सोहल): मुकेरियां हाईडल नहर के पावर हाउस नम्बर दो के गेटों में से एक महिला का शव मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है l पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाजीपुर पुलिस को जैसे ही पावर हाउस नम्बर दो के गेटों में से एक महिला का शव मिलने का समाचार मिला तो हाजीपुर पुलिस के इ.एस.आई.राजिंदर सिंह कांस्टेबल गुरदीप सिंह के साथ पावर हाउस नम्बर दो के गेटों पर पहुंचे वहां उन्होंने फायर ब्रिगेड तलवाड़ा के कर्मचारियों के सहयोग से महिला के शव को नहर से बाहर निकाला जिस की पहचान सोनी कुमारी (25) पत्नी स्वर्ण कुमार वासी गांव गोईवाल पुलिस स्टेशन तलवाड़ा के रूप में हुई है l हाजीपुर पुलिस को दिए बयान में मृतिका के पति स्वर्ण सिंह ने बताया कि सोनी कुमारी जो एक बच्चे की मां है और दिमागी तौर पर परेशान रहती थी l हाजीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्वर्ण सिंह के बयानों के आधार पर 174 की करवाई के उपरंत शव का मुकेरियां के सरकारी अस्पताल में पोस्ट मार्टम करवा कर परिवार के हवाले कर दिया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

जमीन के नाम पर 54 लाख की ठगी, आरोपी रंजन गुप्ता गिरफ्तार!

होली को लेकर फुलवारी शरीफ में व्यापक फ्लैग मार्च, हर प्रमुख इलाके में सुरक्षा का भरोसा

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप

error: