बिहार

जहानाबाद पहुंचे मगध क्षेत्र के आईजी, पुलिस पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) गयाजी, मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकाश वैभव के जहानाबाद आगमन पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा उन्हें सप्रेम गमला भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद सम्मान गार्ड द्वारा उन्हें सलामी दी गई। दौरे के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जहानाबाद जिला के पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा एवं ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद, अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एवं घोषी, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), सभी अंचल पुलिस निरीक्षक एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad 1

बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों से बारी-बारी परिचय प्राप्त किया तथा बेहतर पुलिसिंग, विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं जनसहभागिता को मजबूत बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को जनहित में संवेदनशील एवं सक्रिय होकर कार्य करने की बात कही। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को अधिक कार्यशील, अनुशासित एवं जनोन्मुख बनाना बताया गया।

Related posts

गौरीचक में टी वी एस शोरूम पर बदमाशों का धावा : मालिक व कर्मचारियों से मारपीट

चैनपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, संपतचक के छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा की नई सुविधा

बिहार में राज्य स्तरीय अल्पसंख्यक दर्जे की मांग फिर तेज, अधिवक्ता अनवर आलम ने सरकार से की पहल की अपील

error: