उत्तरप्रदेश

अनियंत्रित होकर बाइक पलटी, बाइक सवार युवक हुआ घायल!

बलिया(संजय कुमार तिवारी): गड़वार-रतसर मार्ग पर बुधवार की दोपहर में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पलट जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
फेफना थाना क्षेत्र के कामपुरा गांव निवासी राहुल भारती(25)वर्ष पुत्र दुलार राम बुधवार को दोपहर बाद रतसर की तरफ से बाइक से अपने गांव जा रहा था अभी वह गड़वार नर्सरी के समीप पहुंचा था कि सड़क किनारे नाली बनाने के लिए गड्ढा खोदकर रखी गई मिट्टी में अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया जिससे वह दूर सड़क पर जा कर छटपटाने लगा जिससे उसको गंभीर चोटें आईं।लोगों की भीड़ जुट गई।ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज हेतु घायल सदर अस्पताल भेजवाया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पति ने नहीं मानी बात तो बेटी संग गहरे कुएं में कूदी पत्नी

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप

नाबालिक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार लोगों के खिलाफ नामजद

error: