बिहार

मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक की डूबने से मौत!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के दमराही घाट पर गणपति मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक की डूबने से मौत हो गई। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने SDRF टीम को सूचना दी। वहीं शव की तलाश में गोताखोर की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गए और गंगा की लहरों में शव की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनो मृतक की पहचान जमुनापुर चाइटोला निवासी 21वर्षीय अंशु और 22 वर्षीय मंगलेश के रूप में किया है।

बताया जाता हैं की भगवान गणेश की पूजा की समाप्ति होने के बाद गणपति मूर्ति विसर्जन के लिए दमराही घाट पहुंचे। जहां चार युवक मिल कर मूर्ति को विसर्जन करने के लिए गंगा नदी में उतरे। वही विसर्जन के दौरान चारो गहरे पानी में चले और गंगा की तेज धार में बहने लगे। दो युवक ने किसी तरह तैर कर बाहर निकले ,वही गंगा की धार में बह जाने से दो की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस गोताखोर की मदद से शव की तलाश कर रही हैं।

Related posts

पानी के तेज बहाव में 8 वर्षीय बच्ची की डूबकर मौत, शौच के लिए निकली थी घर से

कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, कृष्ण-राधा के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

कनहैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलितों के घर तोड़ने का आरोप, भाकपा माले ने कार्रवाई की मांग की

error: