बिहार

चिकित्सा में ग़ैरजवाबदेही से पत्रकार की पत्नी का निधन-राकेश कपूर

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) दैनिक पंजाब केसरी(बिहार- झारखंड ) के ब्यूरो प्रमुख जयप्रकाश चौधरी की पत्नी शैल देवी- का कैंसर से महावीर केंसर अस्पताल में कल निधन हो गया।उनके निधन पर कांग्रेस नेता व पटना जिला सुधार समिति के महासचिव राकेश कपूर ने दुख प्रकट कर पत्रकार की पत्नी के इलाज में सरकार पर ग़ैरजवाबदेही बरतने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा है कि सरकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहलाने वाले पत्रकार को भी सहायता देने में नकारा साबित हुआ है।जयप्रकाश चौधरी पिछले 30 सालों से पत्रकार हैं। अत्यंत पिछड़े वर्ग से होते हुई उन्होने पत्रकारिता के क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है ।सरकार समय पर शेल देवी का वेहतर इलाज करवा सकती थी।

राकेश कपूर ने दुख व्यक्त कर कहा कि पत्नी के इलाज में अत्यधिक व्यय होने की वजह से श्री चौधरी बेहतर इलाज के लिए उन्हें बिहार से बाहर ले जाने मेंअसमर्थ थे। जिसकी सूचना अखबारों और सोशल मीडिया और तमाम पत्रकारो के माध्यम से मुख्यमंत्री को लग चुकी थी बाबजूद इसके सरकार ने ध्यान नही दिया।

Related posts

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश, सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 20 फरियादें, समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश

error: