बिहार

कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, कृष्ण-राधा के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

फुलवारीशरीफ, अजीत। कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर, पटना में जन्माष्टमी से पूर्व गुरुवार को हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण, राधा, गोप-गोपियों और विभिन्न पौराणिक पात्रों का रूप धारण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय की निदेशिका उषा कुमारी और प्रधानाचार्या अंकिता कुमारी ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, आदर्शों और उनके संदेशों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

जन्माष्टमी को लेकर विद्यालय परिसर को मटकी, बांसुरी, फूलों, श्रीकृष्ण की तस्वीरों और रंग-बिरंगी सजावटी सामग्रियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. सजावट के कारण पूरा विद्यालय परिसर कृष्णमय नजर आया।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा के साथ संवाद और भाव-भंगिमाओं से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. कृष्ण और राधा के रूप में सजे बच्चों ने विशेष आकर्षण बटोरा. कार्यक्रम के दौरान “जय श्रीकृष्ण” और “राधे-राधे” के जयघोष से विद्यालय परिसर गूंजता रहा।

कार्यक्रम के संचालन और समन्वय में कक्षा आठ के छात्र एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के अध्यक्ष निर्मल कावा की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने विद्यार्थियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रतियोगिता और अन्य गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं निक्की सिंह और स्मृति कुमारी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. विद्यालय की निदेशिका और प्रधानाचार्या ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया नमन

बिहार की नई औद्योगिक निवेश नीति 2026 के लिए उद्योग विभाग और IIM बोधगया के बीच MoU

बिहार : PNB ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 1 करोड़, सीएम ने जताया आभार

error: