बिहार

कनहैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलितों के घर तोड़ने का आरोप, भाकपा माले ने कार्रवाई की मांग की

फुलवारीशरीफ, अजीत। फुलवारी शरीफ के कनहैया नगर मुसहरी में दबंगों द्वारा महादलित परिवारों के दर्जनों घर तोड़े जाने का आरोप लगाया गया है. घटना की सूचना मिलने पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव गुरदेव दास मौके पर पहुंचे और प्रभावित लोगों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली।

स्थानीय लोगों ने गुरदेव दास को जमीन से संबंधित पर्चा भी दिखाया. लोगों का कहना है कि उन्हें सरकार की ओर से जमीन का पर्चा मिला हुआ है, लेकिन उक्त जमीन पर दबांग द्वारा कब्जा किया गया है. इसके कारण महादलित परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गुरदेव दास ने फुलवारी शरीफ के सीओ से मांग की कि मुसहर समुदाय के लोगों को उनकी पर्चे वाली जमीन पर कब्जा दिलाया जाए. उन्होंने बिना नोटिस के मकान तोड़े जाने के आरोप में जिम्मेदार लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन 24 घंटे के अंदर जमीन को इश्वरी सिंह के कब्जे से मुक्त कराकर पीड़ित परिवारों को उनका घर बनाकर दे. मांग पूरी नहीं होने पर भाकपा माले की ओर से संबंधित अधिकारियों के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

Related posts

पानी के तेज बहाव में 8 वर्षीय बच्ची की डूबकर मौत, शौच के लिए निकली थी घर से

कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, कृष्ण-राधा के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

पटना में बाढ़ की स्थिति पर रविशंकर प्रसाद ने अधिकारियों से की बात, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

error: