बिहार

नवनिर्मित 30 बेड के ICU का स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार ने उद्घाटन किया

मुजफ्फरपुर, (न्यूज़ क्राइम 24) स्थित SKMCH परिसर में टाटा मेमोरियल सेंटर की इकाई होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के नवनिर्मित 12 बेड और SKMCH के नवनिर्मित 30 बेड के ICU का स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार ने उद्घाटन किया।

SKMCH में शुरू हुआ यह 30 बेड का ICU गंभीर एवं आपातकालीन स्थिति वाले मरीजों के इलाज के लिए महत्वपूर्ण सुविधा है। इससे मुजफ्फरपुर के साथ-साथ आसपास के जिलों से आने वाले गंभीर मरीजों को तत्काल और उच्चस्तरीय जीवनरक्षक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने इसके उपरांत अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से मुलाकात कर उनके इलाज एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से भी संवाद कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल को आने वाले समय में और हाईटेक एवं संसाधन-संपन्न बनाया जाएगा, ताकि उत्तर बिहार के कैंसर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई या अन्य बड़े शहरों का रुख न करना पड़े।बिहार के हर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना मेरी प्राथमिकता है और इसी दिशा में हम सभी मिलकर निरंतर काम कर रहे हैं।

Related posts

लायंस क्लब ऑफ़ पाटलिपुत्र सेवा के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चोरी के दो एंड्रॉइड मोबाइल के साथ विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

‘युवा फॉर स्वच्छता’ पेंटिंग प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम, मनीष द्वितीय और निशा तृतीय

error: