क्राइमबिहार

चोरी के बाइक के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम24): पुलिस ने चोरी के बाइक के साथ दो चोर को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है, ताजा मामला पटनासिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र का है, जहां सोमवार की संध्या में गस्ती में निकले पुलिस पदाधिकारी के द्वारा लड्डू अखाड़ा के पास वाहन चेकिंग किया जा रहा था, तभी संदेह के आधार पर हीरो होंडा मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति को रोका गया तथा गाड़ी को चेक किया गया तो पाया गया कि गाड़ी पर जो रजिस्ट्रेशन नंबर लगा हुआ है वह होंडा शाइन गाड़ी का लगा हुआ है जबकि गाड़ी हीरो हौंडा पैशन प्रो है। संदेह होने पर पूछताछ में पकड़ा दोनों व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि हम लोग गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर चेंज करके शाम में निकलते हैं और राहगीरों का मोबाइल बात करने के क्रम में झपट कर भाग जाते हैं। जांच के क्रम में मोटरसाइकिल चोरी का पाया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मो० अमन पिता मो० अनवर सा० दादरमंदी थाना आलमगंज एवम मो० कैफ पिता मो० रूकशर सा०दादरमंडी थाना आलमगंज जिला पटना है।

Advertisements
Ad 1

वहीं गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर मो० कैफ के पास से एक मास्टर चाभी बरामद हुआ। इसी चाभी से वह गाड़ी का हैंडल खोलकर गाड़ी चोरी भी करता है। वही मो० अमन के पास से एक चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ है। पकड़ाए दोनों व्यक्ति से पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

रैपिड एक्शन फोर्स के साये में मनाई जाएगी ईद, फुलवारी शरीफ में प्रशासन का फ्लैग मार्च

error: