बिहार

नशा का विरोध करने पर पति ने पत्नी को गोली मार कर की हत्या, गांव में अबैध संबध का चर्चा

कतरीसराय(राकेश नालंदा): कतरीसराय थाना क्षेत्र के बरीठ गांव से आ रही है । जहां नशा का विरोध करने पर पति ने पत्नी को गोली मार दी । जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई । मृतका शंभू शरण पांडे की 40 वर्षीय पत्नी कंचन देवी है । मृतिका के पुत्र संदीप पांडेय ने बताया कि अक्सर हमारे पिता नशा करने के लिए पैसे की मांग किया करते थे । नहीं देने पर मां के साथ अक्सर मारपीट किया करते थे । आज जब वह कहीं से लौट कर घर आए तो मां से पैसे की मांग करने लगे जिस पर उन्होंने पैसा देने से इंकार कर दिया । जिसके बाद उन्होंने पहले तो मारपीट किया उसके बाद पिस्तौल से सिर में गोली मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई ।

Advertisements
Ad 1

गोली मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया मृतिका की बहू जब घर से बाहर निकल कर शोर मचायी तो आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई । हालांकि ग्रामीणों में महिला का किसी अन्य से अवैध संबंध का चर्चा भी जोरों पर है । चर्चा है कि अबैध संबंध में ही पति ने गोली मारी है । घटना की जानकारी मिलते ही कतरी सराय थाना अध्यक्ष शरद रंजन ने बताया कि घटना के बाद पुलिस गांव पहुंची थी तब तक आरोपित गांव छोड़कर फरार हो गया है । शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी गई है ।आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गयी है ।

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: