झारखण्ड

SDM को ट्रक से कुचलकर मारने की कोशिश

झारखंड(न्यूज़ क्राइम 24): गढ़वा जिले में बालू माफियाओं की हिम्मत सर चढ़ कर बोल रही है. जहां माफियाओं ने श्रीबंशीधर नगर के SDM आलोक कुमार के गाड़ी को कुचलने की कोशिश की. IAS अधिकारी आलोक कुमार की यह पहली पोस्टिंग है. जो रात के समय बालू माफियाओं के खिलाफ छापेमारी करने के लिए निकले थें. इस दौरान इनकी ही जान आफत में आ गई.

दरअसल, गढ़वा जिले में उतर प्रदेश के बालू माफिया काफी सक्रिय हैं. यंहा माफिया प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक बालू लेने के लिए आते हैं. जिले में दर्जनों वैध और अवैध घाटों से ओवरलोड बालू लेकर ये माफिया बड़े-बड़े मंडियों में प्रति ट्रक 60 से 80 हजार प्रति ट्रक बालू बेचते हैं. SDM आलोक कुमार को इसा बात की जानकारी मिली कि बड़ी संख्या में बालू से लदे ट्रकों का एक खेप यूपी जा रहा है. तभी SDM ने अपनी एक टीम बनाई, छापेमारी में निकले और ट्रकों को पकड़ना शुरू किए तो बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया. लोग जैसे-तैसे अपनी-अपनी ट्रकों को लेकर भागने लगे इस दौरान एसडीएम ने 30 से 40 ट्रकों को NH-75 पर पकड़ा और कार्यवाई के लिए जिला खनन को भेज दिया.

Advertisements
Ad 1

इसे भी पढ़ें, चोरी की बाइक सहित पुलिस ने चार चोरों को किया गिरफ्तार :

SDM की छापेमारी से बौखलाए माफियों की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि अपने ट्रक से इनके गाड़ी को कुचलने की कोशिश की, लेकिन SDM किसी तरह बच निकले. मामले में DC ने कहा कि निर्देशानुसार छापेमारी की गई और अवैध बालू से लदे ट्रकों को पकड़ा गया. लेकिन एसडीएम छापेमारी के समय माफियाओं ने उनकी गाड़ी को कुचलने की कोशिश की जिसकी जांच की जा रही है.

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: