क्राइमबिहार

नाबालिग छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में दिया आवेदन

अररिया, रंजीत ठाकुर। घूरना थाना क्षेत्र के एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्र के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बच्चे के पिता कमाल कुमार गुप्ता ने घूरना थाना में लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र की सकुशल बरामदगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, 22 जुलाई 2026 की सुबह करीब 7 बजे उनका पुत्र शिवम कुमार अपने एक मित्र के साथ घर से निकला था। परिजनों का कहना है कि दोनों फुलकाहा बाजार की ओर गए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पीड़ित पिता ने आवेदन में आशंका जताई है कि उनके नाबालिग पुत्र के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है। उन्होंने बताया कि पहले भी उनका पुत्र घर से चला गया था, लेकिन उस समय लोगों के सहयोग से वह सकुशल मिल गया था। इस बार अब तक कोई जानकारी नहीं मिलने से परिवार काफी चिंतित है।

पीड़ित ने घूरना थाना पुलिस से अपने नाबालिग पुत्र की शीघ्र बरामदगी कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।घूरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा बच्चे की बरामदगी के लिए जगह जगह जांच कर रही है । क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा गुमसुदगी बच्चे की तलाश करने में सहयोग करें कहीं कोई सूचना मिले मोबाइल नंबर-9031837826 घूरना थाना एवं 7543850142, 9199824889,9546769178 पर सम्पर्क करें।

Related posts

बांकीपुर में भारी बहुमत से जीतेगा एनडीए, विकास के मुद्दे पर जनता देगी आशीर्वाद : रविशंकर प्रसाद‎

पहली बार चुनावी सभा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार, बोले- नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से जिताएं

बिहार में वन्यजीव संरक्षण के साथ बढ़ेगा ईको-टूरिज्म, सीएम ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

error: