क्राइमबिहार

गोपालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से 840 लीटर देसी महुआ शराब बरामद; तस्कर फरार

फुलवारीशरीफ, अजीत। गोपालपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 840 लीटर अवैध देसी महुआ शराब बरामद की है. हालांकि पुलिस की घेराबंदी के दौरान तस्कर वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र में वाहन जांच और घेराबंदी अभियान चलाया गया था. इसी दौरान संदिग्ध लग्जरी कार को रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस को देखते ही तस्कर कार छोड़कर भाग निकले. तलाशी लेने पर कार से 21 बोरों में रखी कुल 840 लीटर अवैध देसी महुआ शराब बरामद हुई।

पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर थाना लाया है. वाहन के नंबर के आधार पर उसके मालिक और तस्करी गिरोह से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है. फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. शराब के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. मामले में उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली!

फुलवारी के खलीलपुरा में एसी-फ्रिज मैकेनिक की संदिग्ध मौत!

पटना से 25 किमी दूर 100 घर अंधेरे में, बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर

error: