बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 99 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फुलकाहा थाना पुलिस और 56वीं वाहिनी एसएसबी ने बुधवार तड़के बड़ी सफलता हासिल की। संयुक्त कार्रवाई के दौरान थाना क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-5 भवानीपुर में सड़क किनारे झाड़ियों से 99 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। हालांकि पुलिस और एसएसबी की टीम के पहुंचने की भनक लगते ही तस्कर अंधेरे और नदी का सहारा लेकर मौके से फरार हो गए।

मिली गुप्त सूचना के आधार पर फुलकाहा थाना पुलिस एवं एसएसबी की टीम ने अलहे सुबह भवानीपुर में संयुक्त छापेमारी की। तलाशी अभियान के दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखा गया 99 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त कर फुलकाहा थाना लाया, जहां आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इस संयुक्त अभियान में फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य, अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार, एसआई रंजना कुमारी, एएसआई प्रदीप भारती, जितराज नाग सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। वहीं एसएसबी 56वीं वाहिनी की आई समवाय फुलकाहा के प्रभारी सहायक सेना नायक राणा कुमार के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी पी. राजेश, समवाय आरक्षी फंटूश कुमार तथा आरक्षी सोबनिक दास ने अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका

निभाई।
थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य का कहना है कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

मुंबई में IIJS-2026 का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बिहार से 150 से अधिक ज्वेलर्स होंगे शामिल

लाठी और बंदूक के बल पर नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ : राजेश राम

अंगदान का संकल्प लेने के साथ ही एम्स पटना में “अंगदान–जीवन संजीवनी” अभियान का हुआ समापन

error: