क्राइम

युवा कांग्रेस ने नितीश सिंह पर हमले की निंदा की, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

फुलवारीशरीफ, अजीत। पटना महानगर युवा कांग्रेस के प्रत्याशी नितीश सिंह पर हुए कथित हमले की युवा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताते हुए मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

युवा कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की आवाज उठाने वालों को डराने का प्रयास किया जा रहा है। बयान में दावा किया गया कि ऐसे हमलों से संगठन पीछे हटने वाला नहीं है और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेगा। बयान में कहा गया कि सभी युवा साथी इस घटना की निंदा करते हैं और प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हैं। साथ ही कहा गया कि सत्य और संघर्ष की यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

बाइक चोर को गन्नौर से गिरफ्तार किया

नशे में धुत कार चालक ने मचाया उत्पात : कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने जमकर पीटा

शराब तस्करी पर प्रशासन का बड़ा प्रहार

error: