बोकारो: जैनामोड़ जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर में कार संख्या JH 09AS 9711 और ट्रक संख्या JH 09Y 7849 में जोरदार टक्कर हो गया।बताते चले कि कार चालक सह बोकारो निवासी राजेश सिंह बोकारो से पेटरवार राजू सहाय के पास जा रहे थे।इसी क्रम में पेटरवार की ओर से आ रही ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे कि कार चालक स्टेरिंग में ही फंसे रहे।वहीं ग्रामीणों की मदद से ड्राइवर को निकाला गया।मौके पर जरीडीह थाना प्रभारी पूरे दलबल के साथ पहुंचकर ट्रक और कार को अपने कब्जे में ले लिया।वही ट्रक ड्राइवर धक्का मारने के बाद फरार हो गया।
previous post
next post
