बिहार

13 से 15 तक घरों पर लहरायें तिरंगा : नंदकिशोर

पटना(न्यूज क्राइम 24): भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों तिरंगा लहरायें और ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर अपनी तस्वीरें अपलोड करें। 13 से

श्री यादव ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान से पूरे देश में उत्सवी माहौल है। इस उत्सव का आप भी हिस्सा बनें। हर घर तिरंगा अभियान ने आजादी के अमृत महोत्सव में एक नयी ऊर्जा भरी है। हम सभी को इस साल इस अभियान को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है। इसलिए 13 से 15 अगस्त के बीच देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहरायें।

Advertisements
Ad 1

श्री यादव ने कहा कि भारतीय तिरंगा देश के आन-बान-शान का प्रतीक है। यह स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतोक है । तो आइए, आजादी के अमृत महोत्सव को हम यादगार बनाएं और इस पुनीत स्वर्णिम अवसर को उमंग और उत्साह के चटख रंगों से भर दें, ताकि देश – दुनिया इस स्वर्णकाल को हमेशा याद रखे।

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: