अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सरला सत्यनारायण यादव महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को नरपतगंज के पूर्व विधायक व बिहार सरकार के पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय सत्यनारायण यादव के 33 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कालेज परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रधानाचार्य मोकिम आलम ने की एवं कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन सेवानिवृत शिक्षक जयनंदन यादव के द्वारा किया गया।
ज्ञातव्य हो कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नौं जनवरी शुक्रवार को बिहार सरकार के पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय सत्यनारायण यादव के 33 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सरला सत्यनारायण यादव महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया गया। जिसके बाद कालेज प्रांगण में हीं सभा का आयोजन कर उनके जीवनी पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। मौके पर विधायक देवंती यादव, पूर्व विधायक दयानंद यादव, प्रमुख मनोज यादव, राजद नेता मनीष यादव, भाजपा नेता विजय यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष धनंजय यादव, जिला परिषद सत्यनारायण यादव, पूर्व राजद जिला अध्यक्ष विश्व मोहन कुमार यादव, भाजपा नेता बबलू यादव, रमेशचंद्र यादव, कुशेश्वर यादव, रविंद्र यादव, पूर्व मुखिया अनंत राय, सुरेंद्र यादव उर्फ ननकी, रणजीत सिंह, सत्यनारायण सिंह, पूर्व मुखिया अशोक प्रिंस, राजद नेता आयुष अग्रवाल के अलावे कालेज कर्मी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
