बिहार

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

फुलवारीशरीफ, अजीत। फुलवारी शरीफ के रहने वाले शाह फरीद रईस के बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एसडीएम पद पर चयनित होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है. इस अवसर पर देवेंद्र प्रसाद ने उनके आवास पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। देवेंद्र प्रसाद ने शाह फरीद रईस को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की. इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों ने भी आगंतुकों का आत्मीय स्वागत किया और सभी को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।

देवेंद्र प्रसाद ने कहा कि शाह फरीद रईस की सफलता पूरे फुलवारी शरीफ क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने शाह फरीद रईस के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और जनसेवा के प्रति समर्पित अधिकारी बनकर समाज और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

Related posts

नीट आंदोलन और बीजेपी-कांग्रेस प्रदर्शन के बीच पटना की सड़कों पर बवाल

डॉक्टरों की हड़ताल से नवाबगंज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लटका ताला, मरीज परेशान

शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया

error: