बिहार

फरही से एक बाइक की चोरी, केस दर्ज

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फरही पंचायत के वार्ड संख्या दो से एक बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। बाइक मालिक ने गुरुवार को नरपतगंज थाना में पहुंचकर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

दिए गए आवेदन में फरही पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी गुड्डू कुमार ने बताया कि फरही वार्ड संख्या दो रामानंद गोइत के घर के दरवाजे पर गए हुए थे जहां कई बाइक लगी हुई थी। जब कुछ देर बाद भोज खाकर वापस लौटा तो देखा कि मेरी बाइक उक्त स्थल से गायब था। काफी खोजबीन करने के बाद कोई पता नहीं मिलने पर थाना पहुंचकर आवेदन देकर अज्ञात बाइक चोर पर केस दर्ज कराया है। मामले को लेकर नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया गया है मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

पटना में रात्रिकालीन गश्ती का औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

error: