बिहार

प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा विषय दिया जा रहा प्रशिक्षण

पटना, (न्यूज क्राइम 24) “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल पूर्व सेवा के तहत मास्टर ट्रेनर (महिला पर्यवेक्षिका एवं चयनित सेविकाओं) का प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवम शिक्षा विषय पर क्षमतावर्धन हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 19 -20 फरवरी, 2024 तक नालंदा जिले के अलग-अलग प्रखंडों (बिहार शरीफ,नूर सराय ,परवलपुर और वेन) में किया जा रहा है। बिहारशरीफ, प्रखण्ड मे आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ बिहारशरीफ ग्रामीण की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सीमा कुमारी के द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा विषय पर महिला पर्यवेक्षिका एवं चयनित सेविकाओं का क्षमतावर्धन किया जाना है ताकि बच्चे के इस्टतम व सर्वांगीण विकास को सुविधाजनक तरीके से गतिविधियों के माध्यम से बढ़ावा दिया जा सके साथ ही बच्चे के आजीवन सीखने की नींव को मजबूत किया जा सके। इस कड़ी में स्वयंसेवी संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, बिहार एवं जिला प्रोग्राम कार्यालय, नालंदा के सहयोग से दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

प्रशिक्षण में मुख्य रूप से राज्य में आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आई.सी.डी.एस. द्वारा उपलब्ध कराए गये नई पहल पाठ्यक्रम (मै स्वयं,मेरा परिवार, मेरा भोजन), पोषण भी पढ़ाई भी प्रगति रिपोर्ट कार्ड, स्थानीय वस्तुओं से खेल-खिलौना बनाने, पी.एस.किट. के उपयोग आदि से संबन्धित गतिविधियों को खेल-खेल में बच्चों को कैसे बताया जाए ये बताया जा रहा है। साथ ही बच्चों के विकास में आंगनवाड़ी सेविका के साथ – साथ माता-पिता व समुदाय की भी भूमिका महत्वपूर्ण होती है, इस हेतु स्कूल पूर्व शिक्षा की गतिविविधियों में माता-पिता व समुदाय को शामिल करने हेतु भी अभ्यास बताए जा रहे है।

इस प्रशिक्षण के उपरांत सभी महिला पर्यवेक्षिका एवं चयनित सेविका अपने अपने सेक्टर के सभी सेविकाओं को प्रशिक्षित करेंगी। इस प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रीना कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सीमा कुमारी, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, बिहार के राज्य प्रतिनिधि राजेश कुमार पांडेय, मनोज कुमार, शक्ति कुमारी, सुनीता कुमारी, आशुतोष कुमार, आरती, अर्चना कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका है ।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: