बिहार

ऑटो चालकों के बीच चलाया गया यातायात जागरूकता अभियान

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) परिवहन विभाग, बिहार सरकार के सड़क सुरक्षा परिषद द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा माह के तहत आज जीपीओ गोलम्बर के समीप ऑटो मेन्स यूनियन बिहार की ओर से यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में सैकड़ों ऑटो चालकों ने भाग लिया। यातायात नियमों, संकेतों एवं चिन्हों के प्रति ऑटो चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान को जिला परिवहन पदाधिकारी, पटना श्री उपेन्द्र कुमार पाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं यातायात पुलिस की ओर से प्रतिनिधि के रूप में सेक्टर प्रभारी श्री रमण कुमार उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad 1

अभियान के दौरान ऑटो चालक अपने हाथों में यातायात नियमों से संबंधित स्लोगन, संकेतों एवं चिन्हों के पोस्टर लिए हुए नजर आए। जागरूकता अभियान के क्रम में यूनियन के नेता एवं चालक सदस्य जीपीओ गोलम्बर से चलकर मल्टीलेवल पार्किंग ऑटो स्टैंड, टाटा पार्क ऑटो स्टैंड, मल्टी मॉडल हब सहित जीपीओ गोलम्बर से परिचालित विभिन्न ऑटो स्टैंडों पर पहुंचे और वहां मौजूद ऑटो चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान चालकों से सड़कों पर लगाए गए यातायात संकेतों एवं चिन्हों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से ऑटो परिचालन करने की अपील की गई, ताकि चालक स्वयं भी सुरक्षित रहें और यात्री भी सुरक्षित यात्रा कर सकें।
इस जागरूकता अभियान में ऑटो मेन्स यूनियन बिहार के महासचिव अजय कुमार पटेल, अध्यक्ष प्रवीण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पप्पू कुमार, उपाध्यक्ष विजय कुमार, सचिव तनवीर अहमद सहित दयाल प्रसाद यादव, दिना यादव, अशोक कुमार साव, मो. बदरुद्दीन, कपिल प्रसाद, संजय सिंह, महेश प्रसाद, धीरज कुमार, मनोज कुमार तथा सैकड़ों ऑटो चालकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

आम लोगों के साथ सीधा संवाद करने का माध्यम कला संवाद पत्रिका : मंत्री

error: