झारखण्ड

खतरा! हटिया डैम में ओवरफ्लो शुरू

रांची: झारखंड में हो रही लगातार बारिश से लगभग सभी डैमों में पानी खतरे के निशान पर पहुंच गई है. राजधानी रांची के हटिया डैम में ओवर स्पीलवे शुरू हो गई है. गेट के ऊपर से पानी का रिसाव होना शुरू हो गया है. बता दें कि स्पीलवे नंबर 2 और 3 में गेट के ऊपर से पानी का रिसाव हो रहा है. जबकि गेट नंबर 3 के बगल में लीकेज भी होना शुरू हो गया है और एक इंच मोटे धार में पानी निकल रहा है. ऐसे में लगातार हो रही बारिश ने पेयजल विभाग की इंजीनिरिंग पर पानी फेर दिया है. बता दें कि 2010 से है स्पीलवे डोर खराब है, लेकिन विभाग की अब-तक नींद नहीं खुली है. 2017 में भी स्पीलवे डोर के ऊपर से पानी बहा था. बावजूद गेट नहीं खोला गया तो बड़ी अनहोनी हो सकती है. बता दें कि हटिया डैम की हालात की जानकारी लेने खुद बुधवार को अभियंता प्रमुख श्वेताभ कुमार समेत कई पेयजल अफसर स्थल पहुंचे थे. डैम का निरीक्षण करने के बाद अभियंता प्रमुख श्वेताभ कुमार ने कहा था कि घबराने की कोई बात नहीं है, अभी 2 फीट पानी होने में बहुत समय लगेगा. डैम की क्षमता 38 फीट तक है, लेकिन विभाग के इंजीनियर 39 फीट बता रहे हैं. लगातार दो इंटेक पंप से पानी निकाला जा रहा है, अभियंता प्रमुख के मुताबिक यह ड्रिंकिंग वाटर रिजर्वायर है. जो बहुत कीमती है इसको बचा कर रखना है इसलिए इसी प्रकार के दबाव में आकर पानी बहाने की गलती नहीं करनी चाहिए. क्योंकि इसी पानी से हमें लंबे समय तक लोगों की प्यास भी बुझ आनी है, उन्होंने गेट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए ताकि कोई तोड़फोड़ की कार्रवाई ना कर सके स्थानीय अभियंता लगातार निगरानी कर रहे हैं कर रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: