बिहार

तीन दिवसीय कबीर ज्ञान यज्ञ सह कबीर लीला का आयोजन

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर और अचरा सीमा दास टोला, मानिकपुर वार्ड-15 के समीप तीन दिवसीय जिला वार्षिक कबीर ज्ञान यज्ञ एवं कबीर लीला का भव्य आयोजन 4 मार्च बुधवार से होने जा रहा है। जिसको लेकर 1 मार्च रविवार को ग्रामीण व जन प्रतिनिधि की उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व समिति से कार्यक्रम को भव्य तथा आकर्षक आयोजन पर विस्तृत से चर्चा किया गया। वहीं कार्यक्रम को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर 51 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यवक्ता की भूमिका में होंगे

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रोसड़ा समस्तीपुर निवासी आचार्य सुरेश साहेब एवं अयोध्या से साध्वी सुमित्रा, दरभंगा के हाथीमाही से हरी साहेब तथा नरपतगंज के बीबीगंज निवासी पार्वती साध्वी, पथरदेवा से नंदलाल साहेब,दीपनारायण साहेब, रामघाट से बीसो साहेब,मानिकपुर अमरोरी के जागेश्वर दास,रामेश्वर दास, बेलसरा साध्वी शकुंतला, वैशाली जिला के रामाशंकर साहेब, नेपाल से उमा साहेब आदि के पधारने की बात बताई गई है।

कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण कमिटी के द्वारा किया जाएगा

Advertisements
Ad 1

वहीं कार्यक्रम का आयोजक क्षेत्र के समस्त ग्रामीण है जबकि संचालन हेतु कमिटी के मुख्य सदस्य मुखिया प्रतिनिधि मानिकपुर रिकेश यादव, पूर्व मुखिया अचरा विनोद यादव, मुखिया प्रतिनिधि पोसदाहा सुभाष यादव,नवाबगंज मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार यादव,मुखिया अचरा निर्मला देवी, खगेंद्र यादव, चंदेश्वरी यादव, अनंत यादव,रामवृक्ष पासवान, रामाधीन पासवान, सरोज यादव,देव यादव परमानंद यादव ने कहा यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।

कार्यक्रम में नेपाल के भी श्रद्धालु आयेंगे

कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों पंचायत सहित नेपाल के भी श्रद्धालु मुख्य वक्ताओं का श्रवण करने पहुंचेंगे। कमेटी के अध्यक्ष रीकेश यादव और उपाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा 4 मार्च से होने वाले तीन दिवसीय जिला वार्षिक कबीर ज्ञान यज्ञ एवं कबीर लीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें हजारों की भीड़ होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरशोर से चल रही है। आकर्षक पंडाल, लाइटिंग, गेट, स्वच्छ पेयजल आदि की व्यवस्था की जाएगी। वहीं शांति व्यवस्था के लिए फुलकाहा थाना पुलिस को भी कार्यक्रम की जानकारी दी गई है।

Related posts

लहसुना थाना पुलिस ने NBW वारंटी को किया गिरफ्तार!

जहानाबाद में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 69 लोगों को लौटाए गए खोए मोबाइल

कांग्रेस का अब कोई वजूद नहीं, न नीति न नियत और न ही नेतृत्व बचा : श्याम रजक

error: