बिहार

नगर पुलिस अधीक्षक शैलजा ने पांच थानों का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना की नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलजा ने रविवार को कंकड़बाग, पत्रकारनगर, चित्रगुप्तनगर, बहादुरपुर एवं मुस्सलहपुर थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, CCTNS, सिरिस्ता कार्यों तथा विभिन्न कांडों के अनुसंधान की प्रगति का गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, अभिलेखों के समुचित संधारण तथा अनुसंधान कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय गश्ती बढ़ाने, सूचना-संग्रह तंत्र को और अधिक सुदृढ़ करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित, योजनाबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन उपायों से जनसुरक्षा और विधि-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा। नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

Related posts

सर्वोच्च न्यायालय ने न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 61 वर्ष करने पर विचार करने का निर्देश दिया

फुलकाहा मॉडल स्कूल में वित्तीय अनियमितता का आरोप, जनप्रतिनिधियों ने जांच की उठाई मांग

भाजपा विपक्षी दलों के कार्यालय के सामने हुडदंग और मार पिटाई से संवैधानिक अधिकार को कुचलना चाहती है : एजाज अहमद

error: