बिहार

मिनी ट्रक से नरपतगंज पुलिस ने 7052 बोतल शराब जब्त किया

अररिया, रंजीत ठाकुर। केला लदे मिनी ट्रक से भारी मात्रा में शराब जब्त करने में नरपतगंज थाना पुलिस को सफलता मिली है। राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर नरपतगंज थाना के सामने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक उजले रंग की मिनी ट्रक पर तस्करी के 7052 बोतल शराब जब्त किया है। जबकि इस कार्रवाई में दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements
Ad 1

नरपतगंज थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मिनी ट्रक से तस्करी कर शराब ले जाया जा रहा है । सूचना मिलते ही पुलिस ने थाना चौक के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर जब वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान एक उजले रंग की मिनी ट्रक जिस पर केला लदा हुआ था, जिसकी तलाशी लेने पर केला के नीचे कार्टून में शराब पाया गया । मिनी ट्रक से शराब बरामद होने पर गाड़ी को जब्त कर लिया गया तथा वाहन चालक एवं एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक का नाम खुश मोहम्मद पिता सजीउद्दीन तथा इस्तर अली पिता सुरुष अली थाना वाशुगन जिला चिरांग आसाम का निवासी बताया जा रहा है। वहीं दोनों गिरफ्तार व्यक्ति को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related posts

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों का संवाद, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर सहमति

भारत-म्यामां व्यापार, निवेश और ऊर्जा में करीबी साझेदारी मजबूत करने पर सहमत हुए

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहटा स्थित आईसीडी एवं इंटीग्रेटेड इर्रैडिएशन सेंटर का किया निरीक्षण

error: